सुनीता केजरीवाल ने धूरी में किया किया चुनाव प्रचार

पंजाब की खुशहाली लिए मेरे देवर भगवंत मान को जिताए: सुनीता केजरीवाल सुनीता केजरीवाल और हर्षिता केजरीवाल ने भगवंत मान के लिए धूरी में मांगे वोट लोगों को उम्मीद की किरण 'केजरीवाल और भगवंत मान' की जोड़ी में दिखाई दे रही है : मनप्रीत कौर

सुनीता केजरीवाल ने धूरी में किया किया चुनाव प्रचार

धुरी (संगरूर)/चंडीगढ़, 11 फरवरी, 2022, आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी बीबा सुनीता केजरीवाल ने 'आप' पंजाब के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार और सांसद भगवंत मान की जीत के लिए धुरी विधानसभा क्षेत्र में प्रचार किया।  धूरी शहर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सुनीता केजरीवाल ने लोगों से अपील की कि वे (जनता) 20 फरवरी को 'झाड़ू' का बटन दबाकर पंजाब की खुशहाली और अपने आप की तरक्की के लिए भगवंत मान को जिताए। इस चुनावी रैली को केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल, भगवंत मान की माता हरपाल कौर और बहन मनप्रीत कौर ने भी संबोधित किया।
शुक्रवार को धुरी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सुनीता केजरीवाल ने कहा, "आम आदमी पार्टी का एकमात्र सपना है कि हर घर में तरक्की हो।  बिजली, पानी, शिक्षा और इलाज अच्छा व मुफ्त मिले। जब सरकार आम आदमी को ऐसी सुविधाएं देती है तो लोगों के पैसे की बचत होती है.'' सुनीता ने कहा कि केजरीवाल शिक्षा, इलाज और अन्य सुविधाओं देने का केवल वादा नहीं करते बल्कि गारंटी देते हैं। इसी तरह की गारंटी केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में लागू की है और पंजाब में भी लागू की जाएगी।
सुनीता केजरीवाल ने आगे कहा कि पंजाब में केजरीवाल ने महिलाओं को 1000 रुपये प्रति माह की गारंटी दी है और आम आदमी पार्टी की सरकार बनने से राज्य की हर महिला को यह पैसा मिलेगा।  इस पैसे को महिलाओं द्वारा अपनी इच्छानुसार खर्च किया जा सकता है, छात्राएं अपनी शिक्षा का खर्चा पूरा कर सकती है और माताएं अपनी बेटियों को आशीर्वाद के रूप में भी दे सकती हैं।
भगवंत मान की तारीफ करते हुए सुनीता केजरीवाल ने कहा, 'भगवंत इकलौते सांसद हैं जो लंबे समय से पंजाब के किसानों के मुद्दे को संसद में उठाते रहे हैं। उनको पंजाब के साथ जनून है, प्यार है कि कैसे   पंजाब को तरक्की की ओर ले कर जाना है। इसलिए वह भगवंत मान के लिए वोट मांगने आई हैं।"
इस मौके पर बोलते हुए अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी बच्चों के बारे में सोचती है कि कैसे हर बच्चे को पढ़ने और आगे बढ़ने का मौका दिया जाए।  आज पंजाब के बच्चों को अच्छे स्कूल, कॉलेज और अच्छे अस्पताल की जरूरत है।  हर्षिता ने कहा कि वह चाहती हैं कि पंजाब की हर बेटी पढ़े-लिखे, आगे बढ़े और देश का नाम रोशन करे।
इससे पहले अपने संबोधन में भगवंत मान की बहन मनप्रीत कौर ने कहा, 'राज्य की आम महिलाओं को पारंपरिक पार्टियों अकाली दल बादल और कांग्रेस ने हमेशा राजनीतिक जिम्मेदारी से दूर रखा है।  जब महिलाएं घर चलाने में शामिल हो सकती हैं, तो वे सरकार चलाने में क्यों शामिल नहीं हो सकतीं?'' मनप्रीत ने कहा के अकाली दल बदल और कांग्रेस की  सरकारों के कारण पंजाब के स्कुल और हस्पताल बर्बाद हो गए और नौकरी न मिलने के कारण माताएं अपने बच्चों को विदेशों में  भेजने को मजबूर हो रही है। लेकिन अब लोगों को 'केजरीवाल और भगवंत मान' की जोड़ी में उम्मीद की किरण नजर आ रही है। इसलिए 70 साल की राजनीतिक गंदगी को सभी लोगों ने मिलकर 'झाड़ू' से साफ करना है।